हफ्ते में 3 दिन चलेगी ब्रह्मपुर-उधना के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस

0
70

रायपुर–दुर्ग–गोंदिया को सीधी सुविधा

रायपुर । ब्रह्मपुर (ओडिशा) और उधना (सूरत, गुजरात) के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अब साप्ताहिक के बजाय त्रि–साप्ताहिक हो गई है। इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों से यात्रियों को सप्ताह में तीन दिन सीधी रेल सेवा मिलेगी।

उधना से ब्रह्मपुर: गाड़ी संख्या 19021

यह ट्रेन 19 नवंबर 2025 से हर रविवार, बुधवार और शुक्रवार को उधना से सुबह 07.10 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 13.55 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों पर समय इस प्रकार रहेगा:

गोंदिया: आगमन 21.40 बजे, प्रस्थान 21.45 बजे

दुर्ग: आगमन 23.53 बजे, प्रस्थान 23.58 बजे

रायपुर: आगमन 00.35 बजे, प्रस्थान 00.45 बजे

ब्रह्मपुर से उधना: गाड़ी संख्या 19022

यह सेवा 20 नवंबर 2025 से हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को रात 23.45 बजे ब्रह्मपुर से शुरू होगी और तीसरे दिन सुबह 08.45 बजे उधना पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों पर समय इस प्रकार रहेगा:

रायपुर: आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 15.05 बजे

दुर्ग: आगमन 15.50 बजे, प्रस्थान 15.55 बजे

गोंदिया: आगमन 17.55 बजे, प्रस्थान 18.00 बजे

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडिचा, सिंधखेड़ा, अमलनेर, धारंगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, लक्ष्मण, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायरंगपुर, पार्वतीपुरम, बोबीली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड और पलासा।

अमृत भारत ट्रेन की प्रमुख विशेषताएँ

ओडिशा से गुजरात के बीच तेज और सीधी कनेक्टिविटी, जिससे यात्रा समय कम होता है।

खनिज, वस्त्र और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़कर आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी।

आधुनिक एलएचबी कोच, बेहतर सीटिंग और आरामदायक ऑनबोर्ड अनुभव।

पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना।

ट्रेन के त्रि–साप्ताहिक होने से रायपुर, दुर्ग और आसपास के यात्रियों को गुजरात के उधना और ओडिशा के ब्रह्मपुर की यात्रा आसान होगी। यह सेवा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के बीच संपर्क को और मजबूती देगी और लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुगम बनाएगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here