छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के छोटे से गांव बुढ़ानपुर के राजेन्द्र देशमुख का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। तेरह नवंबर से श्रीलंका में शुरू हो रही पांचवी टी-ट्वेंटी सीरीज में राजेन्द्र देशमुख भी भारत की ओर से क्रिकेट मैच में हिस्सा लेंगे।राजेंद्र ने बताया कि उनका जन्म बालोद के पास बुढ़ानपुर गांव में हुआ। स्कूल जीवन से ही वे क्रिकेट खेलते रहे हैं। उन्होंने वर्ष दो हजार अट्ठारह में दिव्यांग क्रिकेट ट्रायल दिया और शानदार बॉलिंग तथा बैटिंग के दम पर छत्तीसगढ़ टीम में चयनित हुए। अब तक वे छत्तीसगढ़ की ओर से डेढ़ सौ से अधिक मैच खेल चुके हैं।

























