छत्तीसगढ़ में ठंड से जल्द मिलेगी राहत, अगले 48 घंटों में बढ़ेगा तापमान

0
77

 छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है, हालांकि आने वाले दिनों में इससे राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। इस अवधि में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्रों में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अब भी सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर झुका है। इसके अलावा पूर्वी हवाओं में एक द्रोणिका 85 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास सक्रिय बनी हुई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का प्रभाव भी देखा जा रहा है।

राजधानी रायपुर में शनिवार को धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here