कवर्धा । नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कचहरी पारा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा नगर मण्डल कवर्धा के तत्वाधान में विकसित भारत 2047 और नारी सशक्तिकरण विषय पर आधारित कार्यक्रम के तहत चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण एवं “स्वच्छ राष्ट्र स्वस्थ राष्ट्र” के चलते विकसित राष्ट्र का निर्माण करना है। पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 9 वी की छात्रा कुमारी अद्रीजा साहू अंग्रेजी माध्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं जागृति साहू कक्षा दसवीं हिन्दी माध्यम एवं कुमारी नेहा साहू कक्षा 10 वीं हिंदी माध्यम क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी ओर रंगोली प्रतियोगिता में पूनम राजपूत एवं कुमारी चंचल राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। दूसरे स्थान पर कुमारी माधुरी साहू एवं साक्षी श्रीवास रहे, मानसी राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता के सभी विजेता हिन्दी माध्यम से थे।

कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता जी के मांग पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, श्रीमती सुषमा सोनू उपाध्याय एवं दुर्गेश कुमार अवस्थी ने विद्यालय के फर्नीचर हेतु 50-50 हजार रू पार्षद फण्ड से देने की घोषणा की तथा नगरपालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पानी टंकी के नीचे विद्यालय के बच्चों के लिए सायकल स्टेण्ड कांक्रीटीकरण सहित इसी सत्र में बनवाने की घोषणा की।





















