कलेक्टर ने मिलर्स के पंजीयन एवं धान उठाव के मद्देनजर जिले के सभी मिलर्स की बैठक ली

0
19

जिला प्रशासन की ओर से मिल के पंजीयन तथा दस्तावेज के संबंध में आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए संवेदनशीलतापूर्वक हरसंभव किए जाएंगे प्रयास


राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मिलर्स के पंजीयन एवं धान उठाव के मद्देनजर जिले के सभी मिलर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि मिल के पंजीयन तथा दस्तावेज के संबंध में जो दिक्कत आ रही है, उसके लिए जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशीलतापूर्वक हरसंभव समाधान करने के लिए प्रयास किए जायेंगे। राज्य शासन के निर्देशानुसार तय अनुपात में धान का उठाव किया जाना है। जिले में धान का उठाव सरलता से हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन एवं मिलर्स धान के उठाव एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करेंगे। किसानों को धान की बिक्री में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसी तरह मिलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से सहयोग रहेगा। उन्होंने मिलर्स की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करने में आ रही दिक्कतों के समाधान एवं दस्तावेज अपडेट करने के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार समस्याओं के निराकरण करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान धान खरीदी केन्द्र में निगरानी के लिए वालिंटियर्स की ड्यूटी लगा रहे है। धान की आवक की जानकारी के लिए माइक्रोआब्जर्वर की ड्यूटी लगा रहे है। सभी मिलर्स सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इसके लिए कार्य करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मिलर्स से चर्चा की।

इस दौरान सतर्क एप के संबंध में धान के उठाव एवं मानिटरिंग हेतु जानकारी दी गई। कस्टम मिलिंग के समय धान उठाव के लिए यह एप कार्य करेगा। बताया गया कि गेट पास बनाते समय सावधानी से बनाए, इसमें जीपीएस सिस्टम, वाहन की गाड़ी का फोटो, निर्धारित समय तथा जीपीएस ट्रेकिंग से जहां से धान का उठाव किया जा रहा है, वहां से तत्काल रियल टाईम की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एलर्ट के समाधान के लिए समय निर्धारित किया गया है। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने मिलर्स से चर्चा की। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने कहा कि गेट पास बनाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए अपने स्टॉफ को अच्छी तरह समझाएं, इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सतर्क एप को ध्यान में रखते हुए सभी मिलर्स कार्य करेंगे। इस अवसर पर डीएमओ श्रीमती हिना खान एवं अन्य अधिकारी व मिलर्स उपस्थित थे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here