04 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक

0
63

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

इधर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में अजित पवार सहित अन्य लोगों के निधन को मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक घटना बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अजित पवार का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन न केवल उनके परिवार, समर्थकों और सहयोगियों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे सभी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की ओर से भी इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here