4 फरवरी को आएगी पहली झलक
मुंबई । प्यार को बेहद संवेदनशील और जुनूनी अंदाज़ में पेश करने वाली ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ पहले ही दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी है। एक ऐसी प्रेम कहानी, जो जी हुई-सी लगती है—अनपेक्षित, सच्ची और बेहद आत्मीय—यह फिल्म उन दर्शकों के लिए एक परफेक्ट वैलेंटाइन रिलीज़ साबित होने का वादा करती है, जो मानते हैं कि प्यार उलझा हुआ, अधूरा और अपनी खामियों में ही खूबसूरत होता है।
दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए, फिल्म का ट्रेलर अब महज़ दो दिनों में रिलीज़ होने जा रहा है। 4 फरवरी को ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।
निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा-सा वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के किरदार शशांक और रोशनी नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर की घोषणा करने का उनका यह अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया है—
“क्या आपने यह खबर सुनी?
‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर आ रहा है सिर्फ 2 दिनों में!
इस वैलेंटाइन्स, इश्क़ से इश्क़ हो जाएगा!
‘दो दीवाने शहर में’ – 20 फरवरी, सिर्फ सिनेमाघरों में।”
https://www.instagram.com/reel/DUP1gDLCPy7/?igsh=MWM0eXM5NDZub3cwZQ==l
ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत ‘दो दीवाने शहर में’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसके निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा हैं, जो रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की सिनेमाघरों में रिलीज़ 20 फरवरी 2026 को निर्धारित है।
























