अलग-अलग प्रकार के फॉर्मेट और कई भाषाओं में बनी सीरीज़ और फिल्में हैं शामिल

0
25

अलग-अलग प्रकार के फॉर्मेट और कई भाषाओं में बनी सीरीज़ और फिल्में हैं शामिल

मुंबई । मनोरंजन के क्षेत्र में अग्रणी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपने ‘प्राइम वीडियो प्रेज़ेंट्स’ इवेंट में अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल्स स्लेट का ऐलान किया है। इस लाइनअप में करीब 55 नई सीरीज़ और फिल्में शामिल हैं, जो अलग-अलग भाषाओं और फॉर्मेट में दर्शकों को नया अनुभव देंगी।

इस स्लेट में हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में कंटेंट शामिल है, जिसमें स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड दोनों तरह की कहानियां देखने को मिलेंगी। इसमें कई बड़े और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स जैसे ‘द रिवोल्यूशनरीज़’, ‘मटका किंग’, ‘राख’, ‘लुक्खे’ और भारत की पहली हिंदी सुपरहीरो सीरीज़ ‘वंश – द कलयुग वॉरियर्स’ शामिल हैं।

इसके साथ ही दर्शकों की पसंदीदा सीरीज़ के नए सीजन भी इस लाइनअप का हिस्सा हैं, जिनमें ‘फ़र्ज़ी’ सीज़न 2, ‘पंचायत’ सीज़न 5, ‘दहाड़’ सीज़न 2, ‘कॉल मी बे’ सीज़न 2, ‘दुपहिया’ सीज़न 2 और ‘द ट्रेटर्स’ सीज़न 2 शामिल हैं।

प्राइम वीडियो ने क्षेत्रीय कंटेंट पर भी खास फोकस किया है। तेलुगु और तमिल भाषाओं में कई नए प्रोजेक्ट्स लाए जा रहे हैं, जिनमें ‘गुव्वला चेरुवु घाट’, ‘एग्जाम’, ‘वधांधी’ सीज़न 2 और ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ सीज़न 2 शामिल हैं।

इस बार कई बड़े सितारे और प्रोडक्शन हाउस भी पहली बार स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ऋतिक रोशन की एचआरएक्स फिल्म्स और आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस भी नए प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ रही हैं।

इसके अलावा एमेज़ॉन एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया की थिएटर में रिलीज़ होने वाली फिल्मों की भी घोषणा की गई है। इनमें ‘रफ्तार’, ‘वाइब’, ‘दिलकशी’, ‘नई नवेली’ और ‘कुकू की कुंडली’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जो बाद में प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर के रूप में उपलब्ध होंगी।

प्राइम वीडियो इंडिया की हेड ऑफ SVOD बिज़नेस शिलांगी मुखर्जी ने कहा कि यह स्लेट प्लेटफॉर्म के नए दौर की शुरुआत को दर्शाती है और दर्शकों को विविध और उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट प्रदान करेगी। वहीं, ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक ने इसे अब तक का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी लाइनअप बताया।

यह नया कंटेंट स्लेट न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी दर्शकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखता है और भारतीय कहानियों को दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here