भेद विज्ञान साधना शिविर 14 से, कई राज्यों के साधक जुटेंगे

0
54

रायपुर । टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में पांच दिवसीय भेद विज्ञान साधना शिविर का आयोजन 14 सितंबर से किया जाएगा। शिविर उपाध्याय द्वय आध्यात्म योगी महेंद्र सागर और युवा मनीषी मनीष सागर की पावन निश्रा में होगा।

उपाध्याय भगवंत मनीष सागर महाराज साहब के मुताबिक भेद विज्ञान शिविर का उद्देश्य संसार में रहकर सत्य को समझना है। सत्य नहीं जान पाने के कारण हम दुखी होते हैं। इस शिविर में हमें स्व को जानने का अवसर मिलेगा। आत्मा से जुड़ाव होगा।

जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक समाज एवं चातुर्मास समिति, विवेकानंद नगर के अध्यक्ष श्याम सुंदर बैदमुथा ने बताया कि भेद विज्ञान शिविर में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से 200 से अधिक साधक शामिल होंगे। सभी के आवास एवं भोजन की व्यवस्था चातुर्मास समिति के द्वारा की गई है। प्रतिदिन देव दर्शन, पूजन के बाद शिविर दो सत्रों में होगा। इसमें ध्यान व स्वाध्याय के माध्यम से आत्मा और शरीर का भेद व विज्ञान की गूढ़ बातों की विवेचना की जाएगी। 14 से 18 सितंबर तक भेद विज्ञान शिविर दो सत्र में आयोजित होगा। पहला सत्र सुबह 8:30 से 11:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगा। 11 से 12 बजे तक शंकाओं का समाधान किया जाएगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here