राजकीय महाविद्यालय चंबा में ‘विकसित भारत 2047’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

0
64

‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प लेकर राजकीय महाविद्यालय चंबा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का बुधवार को समापन हुआ। इस सम्मेलन में देश-विदेश के कई विद्वानों और विशेषज्ञों ने भाग लेकर भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। समापन समारोह में चंबा के उपायुक्त मुकेश रैप्सवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने आर्थिक आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार, शिक्षा सुधार और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत से संबंधित संदेश और विज़न पर आधारित एक वीडियो प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई।

अपने संबोधन में उपायुक्त मुकेश रैप्सवाल ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा, “हम अपनी दिनचर्या में कई उत्पादों का उपयोग करते हैं जो विदेशों से आयातित होते हैं—चाहे वह गाड़ी हो, मोबाइल फोन या अन्य वस्तुएं। हमें इनका उपयोग कम कर स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी होगी।”उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मेलन के विचार-विमर्श भविष्य के लिए सार्थक दिशा प्रदान करेंगे और भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here