जशपुर सूटकेस कांड की मुख्य आरोपी मनमाड़ से गिरफ्तार

0
50

जशपुर । जशपुर जिले के भिंजपुर गाँव में पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद करने वाली महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। 9 नवंबर को संतोष भगत की लाश उसके ही घर में सूटकेस से बरामद की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी मंगरीता भगत को हत्या का आरोपी चिन्हित किया, जो घटना के बाद से फरार चल रही थी। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए उसे महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में जीआरपी एसपी श्वेता सिन्हा, डीएसपी अख्तर और आरपीएफ की टीम का अहम योगदान रहा है।

चरित्र शक को लेकर होता था विवाद

इसी दौरान पूछताछ में मंगरीता ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि, पति-पत्नी के बीच चरित्र शक को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। 9 नवंबर को उसी बात को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर उसने शील पट्टा (पत्थर)से वार कर पति को मौत के घाट उतारा दिया और शव को सूटकेस में छिपा दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here