स्वास्थ्य मंत्री ने आईरा सीजीकॉन 2025 के 15वें वार्षिक राज्यस्तरीय कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ

0
35

रायपुर, 14 दिसंबर 2025

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन-आई.आर.आई.ए. की छत्तीसगढ़ इकाई के पंद्रहवें वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में देशभर से एक सौ पचास से अधिक रेडियोलॉजिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एआई आधारित इमेजिंग तकनीक से रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञों की कमी वाले दूरस्थ क्षेत्रों में जांच की गुणवत्ता में सुधार होगा। वहीं, रिपोर्टिंग में भी तेजी आएगी। उन्होंने रेडियोलॉजिस्टों से आह्वान किया कि वे तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए एआई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सटीक और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करें।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here