इंदौर- जिले में एचपीवी टीकाकरण के लिये बनाये गये 35 केन्द्र

0
10

इंदौर जिले में भी एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस टीकाकरण का उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव करना है, जो भारत में स्तन कैंसर के बाद कैंसर का दूसरा सबसे बड़ा रुप है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि जिले में 35 टीकाकरण केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। यहाँ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। यह टीका सुरक्षित है और विश्व के लगभग 148 देशों में उपयोग किया जा रहा है।

 

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here