श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट रायपुर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
रायपुर। श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SSIPMT) रायपुर में AICTE के इनोवेशन सेल, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित IIC रीजनल मीट 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इनोवेशन एम्बेसडर, स्टार्टअप फाउंडर्स, इकोसिस्टम एनाब्लर्स, शिक्षाविदों तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका, माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, AICTE इनोवेशन सेल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निखिल कांत, SGES भिलाई के चेयरमैन श्री आई.पी. मिश्रा, सेक्रेटरी एवं चेयरमैन (BG) श्री निशांत त्रिपाठी की उपस्थिति में हुआ।

इसके साथ ही माननीय AICTE चेयरमैन प्रो. टी.जी. सीताराम ने तिरुनलवेली, विजयवाड़ा, इंदौर, मुंबई, देहरादून, वाराणसी, पटना, राजकोट और बेंगलुरु सहित विभिन्न संस्थानों में एक साथ आयोजित रीजनल मीट का वर्चुअल सेंट्रल उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में राज्यपाल श्री डेका ने भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों को इनोवेशन, रिसर्च एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग स्वरोजगार के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित होने की आवश्यकता पर जोर दिया।
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्वदेशी उद्यमिता, स्टूडेंट्स रिसर्च तथा इनोवेशन मॉडल पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में 600 से अधिक प्रतिभागियों—छात्र इनोवेटर्स, फैकल्टी लीडर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, इंडस्ट्री विशेषज्ञों, इनक्यूबेटर प्रतिनिधियों तथा विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के IIC सदस्यों—ने हिस्सा लिया।
मीट में YUKTI स्टार्टअप एवं AICTE प्रोडक्ट प्रदर्शनी, स्वदेशी उद्यमी और स्वदेशी बोध प्रदर्शनी, तथा विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई IIC पोस्टर प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहीं।
SSIPMT रायपुर में आयोजित यह IIC रीजनल मीट अकादमिक जगत, उद्योग और स्टार्टअप के बीच सहयोग को सुदृढ़ करते हुए इनोवेशन बेस्ड डेवलपमेंट, स्वदेशी उद्यमिता और प्रौद्योगिकी-संचालित आत्मनिर्भर भारत की राष्ट्रीय दृष्टि को मजबूती प्रदान करती है।
IIC कोऑर्डिनेटर डॉ. नवीन जैन ने कहा कि यह अवसर SSIPMT की इनोवेशन एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को और प्रबल करता है तथा छत्तीसगढ़ को उभरते स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वहीं चेयरमैन (BG) श्री निशांत त्रिपाठी ने बताया कि इस रीजनल मीट की मेजबानी करना संस्थान के लिए गौरव का विषय है और यह छात्रों, शोधकर्ताओं एवं युवा उद्यमियों के लिए मजबूत इनोवेशन ड्रिवन इकोसिस्टम निर्माण की दिशा में मील का पत्थर है।
























