
नई दिल्ली । सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए डीजल के निर्यात शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है, जबकि पेट्रोल पर राहत जारी रखी गई है।
क्या बदला
- डीजल पर निर्यात शुल्क ₹21.5 से बढ़ाकर ₹55.5 प्रति लीटर कर दिया गया
- विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) पर शुल्क ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर किया गया
पेट्रोल पर निर्यात शुल्क शून्य ही रखा गया है
क्या है इसका मतलब
सरकार का यह कदम घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से माना जा रहा है।
डीजल और ATF पर बढ़े शुल्क का असर निर्यात और एयरलाइन सेक्टर पर पड़ सकता है, जबकि पेट्रोल उपभोक्ताओं के लिए राहत बनी हुई है।

















