भारत दुबई के माध्यम से वैश्विक समुदाय को खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा : चंद्रबाबू नायडू

0
33

नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुबई के माध्यम से वैश्विक समुदाय को खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा।

उन्होंने कहा कि देश व्यापार करने में आसानी से ‘व्यापार करने में गति’ की ओर बढ़ रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी यात्रा के दौरान नायडू ने पीटीआई- से कहा कि दुबई सभी बाजारों का केंद्र है।

नायडू ने कहा, ‘‘भारत दुबई को एक केंद्र के रूप में अपनाकर वैश्विक समुदाय को खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा।’’

बार करने में गति’ की ओर बढ़ रहे हैं, सभी चीजों को एक ही पोर्टल पर ला रहे हैं और अनुमति देने से जुड़ी एकीकृत व्यवस्था बना रहे हैं। यूएई की अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए नायडू ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्रांति के कारण भारतीय बहुत अच्छा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आज आप किसी भी देश में जाएं, वहां भारतीय जरूर होंगे। साथ ही, प्रति व्यक्ति आय में सबसे ज़्यादा कमाने वाले लोग भी भारतीय ही हैं। यह सब एक फैसले की वजह से हुआ है, जो सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दे रहा है, जो ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here