
रायपुर राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले बाजारों में सोने की चेन चोरी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 7 महिलाओं और 1 पुरुष सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
यह गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाता था। मौका मिलते ही महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो जाते थे।
रायपुर में एक दर्जन वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर के कई थाना क्षेत्रों—सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डी.डी. नगर—में करीब एक दर्जन चोरी की घटनाएं करना कबूल किया है।
CCTV से मिली बड़ी सफलता
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध महिलाएं चोरी करते हुए नजर आईं। इसके बाद टीम ने तकनीकी विश्लेषण और ट्रैप लगाकर गिरोह को धर दबोचा।
क्या-क्या हुआ बरामद
आरोपियों के कब्जे से
-
10,500 रुपये नगद
-
1 सोने की चेन
-
1 कटर
-
4 मोबाइल फोन
-
एक इनोवा कार
बरामद की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11.30 लाख रुपये बताई गई है।

कई राज्यों में फैला नेटवर्क
गिरोह के सदस्य आपस में रिश्तेदार हैं और गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है और उनके नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपी –

01. संध्या सकटे पति बीरू सकटे उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 35 ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.)।
02. सोनिया हातागले पिता विजय हातागले उम्र 25 साल निवासी भीम नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.)।
03. उज्वाला हातागले पति संजय हातागले उम्र 40 साल निवासी शेवले पोस्ट वाड़ी ता पचोरा जिला जलगांव वाडी महाराष्ट्र।
04. साखरा बाई पति अशोक सकटे उम्र 65 साल निवासी मकान नंबर 35 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर थाना व जिला इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.)।
05. ज्योति सकटे पति शनि सकटे उम्र 26 साल निवासी ख्वाजा ग़रीब नवाज दरगाह के सामने थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर जिला इंदौर (म.प्र.)।
06. सरिता ज्वरे पति दीपक ज्वरे उम्र 40 साल निवासी कुंदन नगर 1489 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर जिला जिला इंदौर (म.प्र.)।
07. सपना हातागले पति दशरथ हातागले निवासी मकान नंबर 34 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर थाना जिला इंदौर (म.प्र.)।
08. अभय हतागले पिता विजय हतागले उम्र 23 साल निवासी कुंदन नगर 1490 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर जिला इंदौर (म.प्र.)।



















