क्‍या ठंड में अमरूद खाने से प्रेग्‍नेंट मह‍िलाओं को सर्दी-खांसी होती है?

0
338

अगर आप प्रेग्नेंट हैं और यह जानना चाहती हैं कि क्या आप इस वक्‍त अमरूद खा सकती हैं या नहीं, या फ‍िर कहीं इसे खाने से सर्दी-खांसी बढ़ तो नहीं जाएगी, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें इस संबंध में अहम जरूरी जानकारी दी गई है।

कुछ फलों को लेकर यह धारणा बनी हुई है कि उन्हें खाने से सर्दी-खांसी बढ़ जाती है, इसलिए उन्हें ठंड के मौसम में अवॉइड करना चाहिए। इन्हीं फलों में अमरूद का नाम भी शामिल है। इसी वजह से कई बार प्रेग्नेंट महिलाओं को भी सलाह दी जाती है कि वे अमरूद न खाएं। लेकिन क्या सच में अमरूद सर्दी-खांसी बढ़ाता है, या फिर यह सिर्फ एक मिथ है? आइए इस बारे में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा मीना गुप्ता की राय जानते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे क‍ि प्रेग्‍नेंट मह‍िलाओं को इसे खाने के क्‍या लाभ म‍िलते हैं। चल‍िए जानते हैं व‍िस्‍तार से।

इंस्टाग्राम वीडियो में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा मीना गुप्ता बताती हैं कि सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाओं को अमरूद जरूर खाना चाहिए। यह एक ऐसा फल है जो ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है। अमरूद में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है और इम्‍युन‍िटी को बूस्‍ट करता है, और आपको कोल्‍ड-कफ नहीं होने देता है। इसके अलावा, इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here