मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य

0
90

दुर्ग । प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत मछली पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों, समितियों एवं समूहों को अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। मछली पालन विभाग की उप संचालक श्रीमती सीमा चंद्रवंशी ने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) यानी च्वाईस सेंटर के माध्यम से की जायेगी। मछली पालन, मत्स्याखेट या मछली बिकी जैसे कार्यों में संलग्न सभी व्यक्तियों को इस पोर्टल पर व्यक्तिगत रूप् से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here