” चिकित्सा जागरूकता शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान “

0
92

प्रगति कॉलेज में कम्युनिटी सेल द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत् आज 11 अक्टूबर 2025 को चिकित्सा जागरूकता शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का आयोजन किया। यह आयोजन बेहतर भारत एवं मां फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती पूजा अर्चना के साथ हुई। प्राचार्य महादेव द्वारा बच्चों को स्वस्थ और तदरूस्ती के बारे में जागरूक किया साथ ही रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह आयोजन छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिससे वे स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझ सके।

कार्यकम में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अपने स्वस्थ्य के प्रति विद्यार्थियों ने जागरूकता दिखाते हुए आंख और दांत का चेकअप करवाया तथा 36 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य समस्या हेतु मनोचिकित्सक से संपर्क किया।

बेहत्तर भारत एवं माँ फाउडेशन के फाउडर के सयुक्त तत्वाधान में उनकी टीम डॉ सीमा (स्त्रीरोग विशेषज्ञ) डॉ सोएब खान (मनोचिकित्सक) डॉ. अकिता सदानी (दमरोग चिकित्सक), डॉ. विवेक (नेत्ररोग चिकित्सक), कार्यकम समन्वयक सुश्री रिया तिवारी रही, जिनके सहयोग एवं समर्थन से आयोजन सभव हो पाया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ सौम्या नैयर कम्युनिटी सेल के समन्वयक डॉ. के एन गजपाल एवं सदस्य, एडमिनिस्ट्रेटर साथ ही वाणिज्य, प्रबंधन, कम्प्यूटर विज्ञान, शिक्षा विभागों के समस्त विभागाध्यक्ष प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here