मिचेल स्टार्क ने इस साल टेस्ट में लिए सर्वाधिक 55 विकेट

0
39

पर्थ ।एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।मेलबर्न में खेला गया यह बॉक्सिंग-डे टेस्ट इस साल का आखिरी टेस्ट मुकाबला साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए यह साल बेहतरीन बीता। वह इस साल सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।स्टार्क ने साल 2025 में 11 टेस्ट मुकाबले खेले और इसकी 22 पारियों में 17.32 की औसत के साथ कुल 55 विकेट चटकाए।इस बीच उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए। दोनों पारियों को मिलाकर इस खिलाड़ी ने 1 बार 10 विकेट भी लिया।स्टार्क का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/58 का रहा।उनके बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट भारत के मोहम्मद सिराज (43) ने अपने नाम किए।993 में, पाकिस्तान के वकार यूनिस ने 7 टेस्ट में 55 विकेट लिए थे। क्रिकइंफो के अनुसार, इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 29.5 रहा था।

वह दुनिया के एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 30 से कम के स्ट्राइक रेट से कम से कम 50 टेस्ट विकेट लिए थे।अब स्टार्क ने न सिर्फ इस कारनामे की बराबरी की है, बल्कि इसे बेहतर भी बनाया है। स्टार्क ने इस साल 28.36 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की।स्टार्क का 17.32 का औसत एक कैलेंडर वर्ष में 50 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में सबसे बेहतर है।उन्होंने शेन वॉर्न को पीछे छोड़ दिया, जिनका 1994 में 18.2 की औसत के साथ 70 विकेट लिए थे।यह दूसरा ऐसा साल है, जिसमें स्टार्क ने 50 से अधिक विकेट लिए हैं

उन्होंने 2016 में 22.58 के औसत से 50 विकेट लिए थे।स्टार्क ने जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में 5 विकेट लिए थे। वह गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बने।उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एर्नी तोशैक, बोलैंड और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था।तोशैक ने 1947 में भारत के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 19 गेंदों में 5 विकेट लिए थे।वहीं, ब्रॉड (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2015) और बोलैंड (बनाम इंग्लैंड, 2021) भी 19 गेंदों में ऐसा कर चुके थे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here