राजधानी में करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश: मुंबई और पुणे से दो interstate ठग गिरफ्तार

0
238

रायपुर रायपुर रेंज पुलिस को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग साइबर ठगी मामलों में मुंबई और पुणे से दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बैंक अधिकारी और आम नागरिकों को फिक्स डिपॉजिट और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर करोड़ों की ठगी में लिप्त थे।

केस-1: बैंक मैनेजर से 17.82 लाख की ठगी
प्रार्थी आशुतोष कुमार, मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक (रामसागरपारा शाखा, रायपुर) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें बड़ी राशि फिक्स डिपॉजिट कराने के बहाने ठगा गया। इस पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 231/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सरफराज अंसारी (20 वर्ष), निवासी कुशीनगर, उत्तर प्रदेश की पहचान की। वह घटना के बाद पुणे, महाराष्ट्र में छिपा हुआ था। रायपुर रेंज साइबर थाना की टीम ने पुणे में रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया और ठगी की पूरी राशि (₹17.82 लाख) को फ्रीज कर पीड़ित को वापस कराया गया।

केस-2: ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड में 16 लाख की ठगी
दूसरे मामले में प्रार्थी देवेश साहू से ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के बहाने ₹16 लाख की ठगी की गई थी। आरोपी ने उन्हें गूगल रिव्यू करने का टास्क देकर शुरुआत में छोटी राशि दी और बाद में बड़ी रकम हड़प ली।

थाना मंदिरहसौद में अपराध क्रमांक 34/24 धारा 420, 34 भादवि के तहत केस दर्ज हुआ।

जांच के दौरान टेलीग्राम और बैंक ट्रांजैक्शन का तकनीकी विश्लेषण कर मुख्य आरोपी मयूर जोशी (29 वर्ष), निवासी उल्हासनगर, महाराष्ट्र की पहचान हुई। मुंबई में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई और बयान
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार तकनीकी विश्लेषण और राज्य से बाहर गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत मुख्य आरोपियों को देश के किसी भी हिस्से में ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा। नागरिकों को जागरूक रहना होगा ताकि ऐसे अपराधों की गुंजाइश न रहे।

गिरफ्तार आरोपी

सरफराज अंसारी, पिता फतेह आलम अंसारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बभनौली कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
मयूर जोशी, पिता जगदीश जोशी, उम्र 29 वर्ष, निवासी राधा कमीशन अपार्टमेंट, उल्हासनगर, महाराष्ट्र

दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

यह कार्रवाई रायपुर रेंज साइबर थाना द्वारा तकनीकी विश्लेषण, ट्रैकिंग और समन्वयात्मक ऑपरेशन के माध्यम से की गई, जो अब तक की महत्वपूर्ण साइबर अपराध कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here