धान खरीदी में लापरवाही : खरीदी प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

0
15

रायपुर । बलौदाबाजार जिले में पारदर्शितापूर्ण धान खरीदी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा चाक -चौबंद व्यवस्था की गई है। बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के. निर्देश पर भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर धान खरीदी प्रभारी पर ऋषि कुमार शर्मा पर सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के 5 जनवरी को निरीक्षण के द्वारा उपार्जन केन्द्र मनोहरा का भौतिक सत्यापन किया गया।भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल 124.80 क्वींटल (313 कक्षा) धान कीमत राशि 295651.20 रुपये की कमी पाया गया। धान उपांजन केन्द्र मनोहरा के धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के द्वारा शासन की धान को छल पूर्वक शासन को सदोष हानि पहुंचाते हुये अमानत में खयानत व कृत्य पर उपायुक्त सकारिता के निर्देशानुसार थाना हथबंद में 13 जनवरी 2026 को धान खरीदी प्रभारी ऋषि कुमार शर्मा के विरुद्ध प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। विगत दिनों एक रईस मिलर्स पर भी एफआईआर दर्ज किया गया है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here