30 दिन बाद खत्म होगी NHM कर्मचारियों की हड़ताल, आज हो सकता है बड़ा ऐलान.

0
58

अधिकांश मांगों पर बनी सहमति, स्वास्थ्य मंत्री कर सकते हैं घोषणा

रायपुर । लंबे समय से हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर हड़ताल खत्म हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार और कर्मचारियों के बीच अधिकांश मांगों पर सहमति बन चुकी है और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दोपहर इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

एनएचएम कर्मचारी पिछले 30 दिनों से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इनमें से लगभग 5 मांगों पर सहमति बन चुकी है और सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसी आधार पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है और आज से काम पर लौटने का ऐलान कर सकते हैं।

 

गौरतलब है कि स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने हाल ही में सभी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को सख्त निर्देश दिए थे कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे, उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। गुरुवार देर रात 11:30 बजे उन्होंने व्हाट्सऐप ग्रुप में संदेश भेजकर आदेश दिया था कि सभी CMHO शुक्रवार तक खाली पदों की सूची तैयार करें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

अब जबकि सरकार और कर्मचारियों के बीच बातचीत आगे बढ़ चुकी है, उम्मीद जताई जा रही है कि आज दोपहर हड़ताल आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here