ओपी चौधरी ने सरिया में बाढ़ आपदा राहत भवन और शेड निर्माण का किया भूमिपूजन

0
45

रायपुर । वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने बाढ़ आपदा, राहत और प्रबंधन के लिए महानदी में बाढ़ की स्थिति से निपटने और प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम सुरसी बाढ़ आपदा राहत भवन और 2 शेड निर्माण का भूमिपूजन किया। इससे ग्रामीणजनों को प्राकृतिक आपदा के समय राहत और सहूलियत का मजबूत आधार मिलेगा।

बाढ़ प्रभावितों के ठहराव, सहायता वितरण व बचाव कार्य में मिलेगी सहायता

वित्त मंत्री चौधरी सरिया क्षेत्र में दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित गांवों की आवश्यकताओं को देखते हुए 30 लाख रुपए की लागत से बाढ़ आपदा राहत भवन, ग्राम सुरसी में 13 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और ग्राम पंचधार में 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण का भूमिपूजन किया।

उन्होंने कहा कि यह भवन और शेड सिर्फ इमारतें नहीं बल्कि आप सबके जीवन को सुरक्षित रखने का संकल्प है। सरकार हर आपदा में आपके साथ है और विकास की गंगा अब गांव-गांव तक बहेगी। महानदी किनारे बसे गांवों के इन क्षेत्रों में हर साल बाढ़ की समस्या से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राहत भवन और शेड निर्माण से आपदा प्रबंधन की स्थिति बेहतर होगी और प्रभावित परिवारों को तात्कालिक ठहराव, सहायता वितरण व बचाव कार्य में काफी सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में इस तरह की सुविधा की जरूरत महसूस हो रही थी, जिसे वित्त मंत्री ने पूरा कर दिया है। राहत भवन और शेड निर्माण से पूरे अंचल में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे बाढ़ जैसी आपदा के समय बेघर या असहाय महसूस नहीं करेंगे। यह पहल न केवल सरिया क्षेत्र बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी राहत का संदेश लेकर आई है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here