धान उपार्जन केंद्र तमनार में गड़बड़ी, डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित

0
75

रायगढ़। जिले के धान उपार्जन केंद्र तमनार में धान खरीदी के दौरान अनियमितता सामने आने पर जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तमनार में धान खरीदी की डाटा एंट्री में गड़बड़ी पाए जाने पर ऑपरेटर अमित साय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में धान खरीदी केंद्र तमनार के फड़ प्रभारी हरेराम सिदार को धान खरीदी कार्य से पृथक कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को कृषक चन्द्रमणी, पिता हरीशचंद्र, निवासी झिंकाबहाल द्वारा धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र में धान लाया गया था।

प्रारंभिक जांच में 85 बोरी धान अमानक पाए जाने पर उन्हें अलग कर दिया गया, जबकि शेष मानक धान को ढालकर नमी मापन, बोरी भराई और वजन की प्रक्रिया पूरी की गई। जांच में कुल 383 बोरी धान को खरीदी योग्य पाया गया।

समिति के संधारित रजिस्टर और कंप्यूटर में दर्ज प्रविष्टियों की जांच के दौरान यह सामने आया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा कृषक के नाम पर 662 बोरी धान की खरीदी दर्शाई गई थी, जबकि वास्तव में केवल 383 बोरी धान ही खरीदा गया था।

फर्जी खरीदी दर्ज किए जाने के इस गंभीर मामले को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल निलंबन और खरीदी कार्य से पृथक करने की कार्रवाई की है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here