धान खरीदी 15 नवंबर से, किसानों को मिलेगा ₹3100 प्रति क्विंटल

0
19

रायपुर । छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “हमारी सरकार हर किसान का धान खरीदेगी।” इस बार राज्य में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना जताई जा रही है।

धान खरीदी के लिए जल्द ही कैबिनेट बैठक में नई धान उपार्जन नीति को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, किसानों का पंजीयन एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल पर शुरू हो गया है। सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदेगी, और उन्हें प्रति क्विंटल ₹3100 का भुगतान किया जाएगा।

 

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि “हम अपने वादे के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेंगे। बारिश के बावजूद खरीदी की प्रक्रिया नवंबर से शुरू होगी।”

नई कस्टम मिलिंग नीति भी तैयार

राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए नई धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसे दीपावली से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि इस बार सोसाइटियों और मिलर्स को कुछ राहत दी जाएगी।

ऑनलाइन टोकन से मिलेगी सुविधा

सूत्रों के अनुसार, किसानों को धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन दिए जाएंगे। साथ ही, छोटे और सीमांत किसानों का धान खरीदी में प्राथमिकता दी जाएगी।

इस पहल के साथ राज्य सरकार ने किसानों को समय पर भुगतान और पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है।

 

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here