पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध की घोषणा की, दोनों ओर से हमले शुरू

0
360

इस्लामाबाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। गुरुवार रात से दोनों देशों की सीमाओं पर गोलीबारी और बमबारी हो रही है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ “खुले युद्ध” की घोषणा की है। पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया सहित अफगान शहरों को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए हैं। इस बीच, अफगानिस्तान में तालिबान अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे हैं।

दोनों देश एक-दूसरे पर हमले शुरू करने का आरोप लगा रहा है। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा बार-बार उकसावे की कार्रवाई और उल्लंघनों के जवाब में विवादित डूरंड रेखा पर बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान शुरू किए गए हैं।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर लिखा, हमारे सब्र की सीमा पार हो गई है। अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है।

दावा है कि अफगान बलों ने पाकिस्तानी हमलों के जवाब में अफगान हवाई क्षेत्र में घुसने वाले एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया है। शुक्रवार तड़के काबुल में विस्फोटों और विमानों की आवाजें सुनाई दीं हैं। पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफगान लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक्स पर बताया कि कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए हैं, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने विस्तृत बयान में बताया कि अभियान गुरुवार रात 8 बजे शुरू हुआ, जो रमजान-1447 के 9वें दिन के अनुरूप था और यह पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगान क्षेत्र के उल्लंघन के बाद शुरू हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों की मौत हुई थी। मंत्रालय ने कहा कि कुछ दिन पहले, पाकिस्तानी सैना ने बड़ी धृष्टता के साथ अफगान क्षेत्र का उल्लंघन किया, हमारी सीमाओं को पार किया और यहां महिलाओं और बच्चों को शहीद कर दिया।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here