संसद की प्राक्कलन समिति के सदस्य बने बृजमोहन

0
53

रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की एक महत्वपूर्ण समिति (Estimates Committee) का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस समिति के गठन की घोषणा की है, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

प्राक्कलन समिति संसद की सबसे प्रभावशाली समितियों में से एक है। इसका गठन लोकसभा द्वारा किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के व्यय, बजट उपयोग और कार्यप्रणाली की जांच करना होता है। समिति प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं इस समिति के माध्यम से शासन की नीतियों और व्यय के बेहतर क्रियान्वयन हेतु सार्थक योगदान देने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि लोकहित से जुड़ी योजनाओं का सुचारु संचालन और धन के उपयोग में पारदर्शिता ही सुशासन की आधारशिला है। संसद की इस समिति के माध्यम से आम जनता के हित में नीतिगत सुधारों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here