पीएम मोदी: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने दिखाई कूटनीतिक और संकट प्रबंधन क्षमता

0
113

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, त्वरित निर्णय लेने और प्रभावी संकट प्रबंधन की अपनी क्षमता का सफल प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली में आयोजित एक निजी मीडिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 28 फरवरी से वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और उथल-पुथल का दौर जारी है, लेकिन ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भारत अपने विकास और प्रगति के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का भारत कठिन हालातों से पीछे हटने के बजाय उनका डटकर सामना करने की क्षमता रखता है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि देश ने वैश्विक संकट के समय भी संतुलित और प्रभावी रणनीति अपनाते हुए अपनी विश्वसनीयता को और मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, भारत की विदेश नीति और निर्णय क्षमता ने मौजूदा परिस्थितियों में देश को मजबूती से खड़ा रखा है, जो आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका को और सशक्त बनाएगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here