पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला गैस सिलेंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़, 13 सिलेंडर बरामद

0
49

आरंग । आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गैस सिलेंडर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 13 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

डीएसपी लम्बोदर पटेल ने बताया कि ग्राम गुल्लू निवासी राजकुमार टंडन ने 27 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 जनवरी को उनके प्रतिष्ठान ‘राजहंस चॉइस सेंटर’ के सामने रखे 4 भरे हुए एचपी सिलेंडर चोरी हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में नीली एक्टिवा पर दो संदिग्ध सिलेंडर ले जाते दिखे। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लोकेशन रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में मिली, जहां दबिश देकर कन्हैयालाल राजपाल सिंधी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ रायपुर व महासमुंद जिलों में सिलेंडर चोरी की कई वारदातें स्वीकार कीं। उसकी निशानदेही पर गुढ़ियारी स्थित ‘गुप्ता बर्तन दुकान’ से 11 खाली सिलेंडर बरामद हुए, जिन्हें दुकानदार विकास कुमार गुप्ता कम दाम में खरीदता था।

मुख्य आरोपी आदतन अपराधी है, जिस पर रायपुर के विभिन्न थानों में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here