प्रेस क्लब चुनाव 23 को, अधिसूचना जारी…

0
31

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है, कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। प्रेस क्लब के निर्वाचन अधिकारी आसिफ इकबाल, कमलेश जोगिया, शशि परगनिया, अजीत कुमार शर्मा और पूर्ण चंद्र रथ ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर निर्वाचन की अधिसूचना:

नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि: 13 नवंबर 2025

नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर दोपहर 3:00 बजे तक

नामांकन पत्रों की जांच और वैध सूची प्रकाशन: 16 नवंबर को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक

नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 17 नवंबर दोपहर 3:00 बजे तक

चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन: 17 नवंबर शाम 5:00 बजे तक

23 नवंबर को मतदान प्रक्रिया समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन अधिकारी मंडल ने सभी सदस्यों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की है।

रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव हमेशा की तरह इस बार भी पत्रकार समुदाय के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद संभावित उम्मीदवारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पत्रकारों के संगठनात्मक प्रतिनिधित्व को लेकर इस चुनाव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम पड़ाव माना जाता है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here