बड़ेराजपुर में प्रधानमंत्री आवासों में किया गया गृह प्रवेश

0
49

कोण्डागांव । राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के ऐतिहासिक अवसर पर 01 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 3.51 लाख नवनिर्मित आवासों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोण्डागांव जिले के 5556 परिवारों के जीवन में नई शुरूआत हुई।

राज्यभर में एक साथ आयोजित इस उत्सव में हजारों परिवारों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं रजत जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत बडेराजपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को एक उपहार दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत बढेराजपुर में 1010 आवासों का गृह प्रवेश किया गया। जिससे पुरे क्षेत्र में उत्साह और खुशीयों का माहौल था।

हितग्राहियों के चेहरे पर खुशीयों देखते ही बन रहा था। वर्षों से कच्चे मकानों में जीवन व्यतित कर रहे इन परिवारों के लिये यह कोई त्यौहार से कम नहीं था। अब वे सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सकते है। आवास केवल ईंट सीमेंट ढांचा ही नही है इसमें लाभार्थीयों का भविष्य सुरक्षित भी है।

हितग्राहियों को केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लखेश्वर यादव, ब्लाक समन्वयक, तकनीकी सहायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र उपस्थित थे। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबी के लिये एक वरदान के सामान है। यह एक सम्मानजनक जीवन की शुरूवात भी है। इस सामुहिक गृह प्रवेश से जनपद पंचायत बडेराजपुर को विकास के पथ पर एक नई पहचान दी हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक जमीन पर उतर रही है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here