रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग

0
425

रायपुर । दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की उड़ान में गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। रायपुर एयरपोर्ट ने सुरक्षा कारणों से लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया और वहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना के कारण यात्रियों के सफर और कनेक्टिंग फ्लाइट्स का शेड्यूल प्रभावित हुआ।

उड़ान के बीच खराबी, डायवर्ट करना पड़ा रूट

फ्लाइट सुबह 9:15 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन बीच रास्ते तकनीकी समस्या सामने आई। रायपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर पायलट ने भुवनेश्वर की ओर रुख किया और सुरक्षित लैंडिंग की।

यात्री फंसे, शेड्यूल बिगड़ा

रायपुर और भुवनेश्वर दोनों जगह यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। यह वही फ्लाइट थी जिसे रायपुर से वापस दिल्ली जाना था, जिससे आगे की उड़ानों का पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया।

एयरपोर्ट की तकनीकी दिक्कतें पहले भी दिखीं

9 सितंबर को भी रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम अचानक बंद हो गया था। उस समय कई फ्लाइट डायवर्ट हुई थीं और शेड्यूल बदलना पड़ा था। इंडिगो की टीम और एयरपोर्ट अथॉरिटी खराबी के कारणों की जांच कर रही है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here