रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार

0
386

 रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से नगदी, लग्जरी कार और मोबाइल सहित लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर और धमतरी की सीमा पर ग्राम टोकरो के पास खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर कई लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. राहुल सिंह (34 वर्ष), निवासी सेक्टर-10 भिलाई

  2. रितेश कुमार (36 वर्ष), निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा रायपुर

मौके से बरामद

  • नगद ₹6,34,000

  • एक मर्सिडीज कार

  • 2 आईफोन

  • ताश की गड्डी

कुल जब्ती की कीमत लगभग ₹42.14 लाख आंकी गई है।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके खिलाफ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here