राज्योत्सव में बालोद जिले के हितग्राहियों को मिला विभिन्न सौगात

0
98

बालोद । जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में रविवार 02 नंवंबर को आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के शुभारंभ अवसर पर शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत बालोद जिले के हितग्राहियों को अनेक सौगात प्राप्त हुआ। इसके अंतर्गत मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान वन विभाग के स्टाॅल में पहुँचकर जिले के 02 वन प्रबंधन समितियों को लाभांश राशि का चेक प्रदान किया।

इसके अंतर्गत उन्होंने वन प्रबंधन समिति मड़वा पथरा को 04 लाख 74 हजार एवं वन प्रबंधन समिति टुटावाही को 04 लाख 44 हजार रूपये का चेक प्रदान कर इन दोनों वन प्रबंधन समितियों के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। इसके अलावा मुख्य अतिथि श्री कोर्सेवाड़ा एवं अतिथियों ने कृषि विभाग के स्टाॅल में पहुँचकर जिले के 05 कृषकों को सरसो बीज का वितरण भी वितरण किया।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here