रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, फैंस ने बताया ऑस्कर लायक

0
34

मुंबई । रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां रणवीर सिंह की दमदार अदाकारी बटोर रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे उनके करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है, जबकि कुछ ने उन्हें इस भूमिका के लिए इंटरनेशनल अवॉर्ड, यहां तक कि ऑस्कर का भी दावेदार बताया है।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिसकी कहानी और स्क्रीनप्ले को भी दर्शकों ने खूब सराहा है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म का हर सीन काफी इंटेंस है और करीब चार घंटे की लंबाई के बावजूद यह कहीं भी बोर नहीं करती।

फिल्म में रणवीर सिंह का एक्शन और इमोशनल दोनों ही रूप देखने को मिलते हैं। फैंस के मुताबिक उन्होंने इस किरदार में “बीस्ट मोड” में परफॉर्म किया है, जो फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है।

सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं में फिल्म को “पैसा वसूल” और “ब्लॉकबस्टर” बताया जा रहा है। कई दर्शकों का मानना है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने लायक है और इसे थिएटर में ही अनुभव करना चाहिए।

कुछ फैंस ने यह भी कहा कि फिल्म के शुरुआती मिनटों में ही रणवीर की परफॉर्मेंस उन्हें चौंका देती है। वहीं, कई लोगों ने इसे एक “लाइफटाइम सिनेमैटिक एक्सपीरियंस” करार दिया है।

कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ के जरिए रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपनी पीढ़ी के सबसे दमदार कलाकारों में से एक हैं, और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here