बिलासपुर, 2 अगस्त 2025:
जनवरी 2025 में नगर निगम बिलासपुर द्वारा अनुकंपा आधार पर नियुक्त किए गए 22 कर्मचारियों को आठ महीने बीत जाने के बावजूद अब तक वेतन नहीं मिला है। इससे परेशान होकर कर्मचारी 1 अगस्त को रायपुर स्थित नगरीय प्रशासन विभाग पहुंचे और सचिव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी संबंधित विभाग और कलेक्टर कार्यालय को इस विषय में अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। वेतन न मिलने के कारण इन कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
























