उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था के साथ धान उठाव में लाए तेजी : कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

0
53

धान खरीदी एवं उठाव को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा


मोहला । जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के बीच कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी की स्थिति, व्यवस्थाओं एवं उठाव की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान खाद्य, सहकारिता, विपणन, मार्कफेड सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने धान उपार्जन केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ ही समय पर भुगतान तथा गुणवत्तायुक्त धान खरीदी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने धान का उठाव, भौतिक सत्यापन, पंजीयन की स्थिति, उड़नदस्ता की कार्यवाही, रकबा समर्पण एवं अवैध धान परिवहन पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने धान उठाव के धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धान खरीदी केंद्र में धान जमाव की स्थिति निर्मित नही होनी चाहिए। उन्होने निर्देशों का सख्ती से पालन करने एवं प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण हेतु नियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने धान खरीदी एवं रकबा समर्पण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एक से दो टोकन के माध्यम से धान विक्रय करने वाले बड़े किसानों की समिति एवं ग्रामवार सूची तैयार कर उन्हें चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी किसान अवैध तरीके से धान विक्रय न कर सके। इसके साथ ही जिले के छोटे किसानो की सूचीकरण कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर धान विक्रय में सहयोग देने के निर्देश दिए गए, ताकि रकबा समर्पण में तेजी आ सके। इस दौरान उन्होंने अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के मामलों में जारी निर्देशों के अनुसार लगातार कार्रवाई करने तथा प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को धान खरीदी की प्रक्रिया की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here