जिला कार्यालय में स्व-सहायता समूह ने लगाया हर्बल गुलाल स्टॉल

0
9

कलेक्टर ने खरीदा हर्बल गुलाल, दिया प्राकृतिक रंगों के उपयोग का संदेश


कोण्डागांव । आगामी होली पर्व के मद्देनज़र जिला कार्यालय परिसर में फरसगांव विकासखंड के ग्राम झाटीबन की मां शीतला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल के विक्रय हेतु स्टॉल लगाया गया। सोमवार को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्टॉल पहुंचकर हर्बल गुलाल की खरीदी की तथा होली पर प्राकृतिक रंगों के उपयोग का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं द्वारा प्राकृतिक तरीके से तैयार किए जा रहे हर्बल गुलाल की सराहना करते हुए अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इसे खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया। हर्बल गुलाल खरीदने के लिए मोबाइल नंबर 8817932878 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि समूह द्वारा प्रतिवर्ष होली के अवसर पर हर्बल गुलाल का निर्माण एवं विक्रय किया जाता है। इस वर्ष तैयार किए जा रहे गुलाल में पलाश, धवई, मेहंदी, चुकंदर, लाल भाजी, पालक, हल्दी एवं गुलाब जल जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया है। हर्बल गुलाल के निर्माण में कृषि विज्ञान केंद्र, कोण्डागांव द्वारा समूह को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

प्राकृतिक तत्वों से निर्मित यह गुलाल बाजार में उपलब्ध रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों जैसे त्वचा एलर्जी, अस्थमा, सिरदर्द, खुजली एवं संक्रमण से बचाव करता है तथा त्वचा को शीतलता प्रदान करता है। इसके निर्माण के लिए समूह की सदस्याएं वर्षभर आवश्यक वनोपज का संग्रहण करती हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय भी मिल रहा है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here