फिलीपींस में डूबी जहाज, 52 की मौत

0
64

फिलीपींस । फिलीपींस के बेसिलन प्रांत के पास यात्री-मालवाहक जहाज ‘त्रिशा कर्स्टिन 3’ के डूबने से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गयी है। फिलीपीन कोस्ट गार्ड (पीसीजी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पीसीजी ने तकनीकी गोताखोर टीमों के चल रहे प्रयासों का हवाला देते हुए बताया कि गोताखोरों ने मंगलवार तड़के बालुक-बालुक द्वीप के पास खोज और बचाव अभियान के दौरान एक और शव बरामद किया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 52 हो गयी है। कुल मिलाकर 316 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि बचाव दल अभी भी शेष पीड़ितों की तलाश में जुटे हैं।

यह जहाज 26 जनवरी की रात बेसिलन से लगभग एक समुद्री मील की दूरी पर डूब गया था, जिसमें 332 यात्री और चालक दल के 27 सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि डूबने का संभावित कारण तकनीकी खामी थी।

कोस्ट गार्ड ने एक बयान में कहा, लगभग सुबह सात बजे, पीसीजी के तकनीकी गोताखोरों ने मलबे वाली जगह पर अभियान शुरू किया। पंद्रह मिनट बाद, गोताखोर टीम ने डूबे हुए जहाज से एक महिला का शव बरामद किया। शव को पीसीजी के जहाज बीआरपी मेलचोरा एक्विनो द्वारा निकाला गया।

खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है, क्योंकि अधिकारी फेरी पर सवार सभी यात्रियों और चालक दल का पता लगाने में लगे हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here