SSIPMT, Raipur में किक, गोल और ग्लोरी – राज्य स्तरीय/इंटर ज़ोन फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के जंग में टकराएंगी राज्य की टॉप शैक्षणिक टीमें

0
171

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई (C.G.) के तत्वावधान में इंटर ज़ोन / स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता की मेज़बानी श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर (SSIPMT) द्वारा की जा रही है।

CSVTU के अंतर्गत SSIPMT के तत्वाधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल आज  28/10/2025 से तीन दिवसीय खेल का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के कुल 16 इंजीनियरिंग कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का पहला मैच CCET, Bhilai और LCIT, Bilaspur के बीच खेला गया, जिसमें CCET, Bhilai पेनाल्टी शूट आउट में 4 – 3 से विजयी हुई। SSIPMT, Raipur और VEC, Ambikapur के मध्य खेले हुए मैच में SSIPMT, Raipur ने 2 – 0 से जीत दर्ज की। SSIPMT, Raipur टीम की ओर से तरनजीत सिंग और केतन वर्मा ने गोल दागे।
मैच के दौरान SSIPMT, Raipur के चेयरमैन श्री निशांत त्रिपाठी जी, प्राचार्य डॉ आलोक जैन जी एवं डॉ मनोज शर्मा जी, क्रीड़ाधिकारी एम एम बेग जी और सहायक अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद थे ।

 

राज्यभर के विभिन्न तकनीकी संस्थानों की टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, नेतृत्व और टीमवर्क को प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों का हार्दिक स्वागत करते हुए खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का स्वागत करते हुए खेल भावना और टीम स्पिरिट को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि जगाना, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

Inter Zone / State Level Football Tournament 2025–26 – Fixture Schedule

Round 1 (Matches 1–8)

तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा और दर्शकों के मनोरंजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं।

Match No. Teams Winner Advances To
M-01 Govt. Polytechnic, Balod 🆚 SSTC, Bhilai M-09 (Q-1)
M-02 SOP, Bilaspur 🆚 GEC, Raipur M-09 (Q-1)
M-03 Rungta Pharmacy 🆚 GEC, Bilaspur M-10 (Q-2)
M-04 BIT, Durg 🆚 UTD, Bhilai M-10 (Q-2)
M-05 SSIPMT, Raipur 🆚 VEC, Ambikapur M-11 (Q-3)
M-06 CCET, Bhilai 🆚 LCIT, Bilaspur M-11 (Q-3)
M-07 Govt. Polytechnic, Durg 🆚 CEC, Bilaspur M-12 (Q-4)
M-08 RCET, Bhilai 🆚 RSR Rungta-2 M-12 (Q-4)

Quarter Finals

Match No. Teams Winner Advances To
M-09 (Q-1) Winner of M-01 🆚 Winner of M-02 M-13 (S-1)
M-10 (Q-2) Winner of M-03 🆚 Winner of M-04 M-13 (S-1)
M-11 (Q-3) Winner of M-05 🆚 Winner of M-06 M-14 (S-2)
M-12 (Q-4) Winner of M-07 🆚 Winner of M-08 M-14 (S-2)

Semi Finals

Match No. Teams Winner Advances To
M-13 (S-1) Winner of Q-1 🆚 Winner of Q-2 M-15 (Final)
M-14 (S-2) Winner of Q-3 🆚 Winner of Q-4 M-15 (Final)

Final Match

Match No. Teams Stage
M-15 Winner of S-1 🆚 Winner of S-2 Final

इंटर ज़ोन / राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025
दिनांक: 28 से 30 अक्टूबर 2025
स्थान: माधवराव सप्रे फुटबॉल ग्राउंड, रायपुर

आयोजन समिति की अपील:
रायपुर एवं आसपास के सभी खेल प्रेमियों से आग्रह है कि वे इस राज्य स्तरीय फुटबॉल महोत्सव में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और खेल भावना का आनंद लें।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here