मुख्यमंत्री से राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों ने की भेंट

0
96

रायपुर। मुख्यमंत्री साय से विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट कर मंत्रिपरिषद की बैठक में वर्ष 2005 से 2009 बैच तक के अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किए जाने के निर्णय हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के समुचित प्रबंधन हेतु 30 सांख्येतर पदों का सृजन करते हुए वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय उन अधिकारियों के लिए लिया गया है जिन्होंने सेवा में निर्धारित अर्हता अवधि पूर्ण कर ली है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here