विशेष अभियान के तहत किशोरी बालिकाओं को किया गया जागरूक

0
24

राजनांदगांव । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय डोंगरगढ़ में 10 दिवसीय विशेष अभियान तथा बालिका सुरक्षा माह के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला मिशन समन्वयक जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र श्री किशोर माहेश्वरी द्वारा विद्यालय की किशोरी बालिकाओं को साईबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सखी वन स्टॉप सेंटर से वीणा साहू एवं अश्वनी निर्मलकर ने घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं को महिला सुरक्षा अंतर्गत विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं सखी निकेतन, सखी सदन, दहेज प्रथा, महिलाओं के अधिकार एवं पीडि़ता को मिलने वाली मुफ्त विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। नितिन किशोरी वर्मा एवं तरूण चंद्रकाम ने बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, बालिका संप्रेक्षण गृह, महिला संप्रेक्षण, बाल श्रम, गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट, बच्चों के अधिकार और चाईल्ड हेल्प सहित महत्वपूर्ण सेवाओं के टोल फ्री नंबरों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान किशोरी बालिकाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं बालिका सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन स्पर्धा का भी आयोजित किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला में प्राचार्य राजेश कन्नौजे, कार्यक्रम प्रभारी आरती मिश्रा, अहिल्या उज्वने, के. भाटिया सहित लगभग 200 किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here