रायपुर प्रगति कॉलेज, चौबे कॉलोनी में शिक्षा विभाग के तत्वाधान में 14 नवम्बर 2025. शुक्रवार को सेमीनार हॉल में “शरीर, मन, कला एवं मोडिया” के दबाव को समझने के लिए “थिएटर फार एडुकेशन” पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम को मुख्य अतिथि एवं वक्ता अंतराष्ट्रीय थिएटर कलाकार ज्योति डोगरा रहीं। साथ ही उनके सहायक गरिमा दिवाकर एवं मयंक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित इंटरएक्टिव थिएटर प्रदर्शन में मीडिया के शरीर की छवि और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का दर्शाया गया। इसके बाद ज्योति डोगरा जी ने नाटक की प्रस्तुति बहुत ही सुदर हाव-भाव के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं को कैसे अपनी सुदरता की परिभाषा समाज के अनुसार बदलनों पडती है, जैसे बढ़ते वजन एवं पहनावा को लेकर असमंजस रहता है। उन्होंने आगे बताया कि कैसे सामाजिक दबावों का सामना करना है तथा डिजिटल युग में सामना करने की रणनीतियों और आत्मजागरूकता पर जोर दिया। इस शानदार नाटक को सभी छात्राए घण्टों तक बिना अपनी जगह से उठे एकटक देखतो रहों।
प्राचार्य ने इस नाटक की प्रस्तुति की सराहना की तथा उन्होंने कहा कि
इस तरह के कार्यक्रम से बालिकाओं में स्वय से प्रेम, आत्मसम्मान की भावना जागृत करने में तथा मीडिया के दबाव को समझने आर उनसे निपटने के तरीके सोखने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा ज्योत्ति डोगरा जी से अपने सवालों से अपनी जिज्ञासा प्रकट की, जिसका उन्होंने ने समझाते हुए जवाब दिया।
किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापिका सुश्री स्वालेहा निसा ने किया।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर, साथ ही शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. के. एन. गजपाल, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव, समस्त प्राध्यापकगण एवं सभी छात्राए उपस्थित थे।
























