तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ सम्पन्न

0
44

भटगांव । ग्राम घाना में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह भव्यता, श्रद्धा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में बाबा गुरु घासीदास के विचारों, सतनाम दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन में मंगल भजन, पंथी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। क्षेत्र के युवाओं और बालिकाओं ने कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंथी समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरु घासीदास जयंती का आयोजन प्रतिवर्ष निरंतर किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी बाबा के विचारों को समझकर अपने जीवन में आत्मसात कर सके।

अंतिम दिन निकली भव्य सतनाम शोभायात्रा

समारोह के अंतिम दिन सतनाम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज में एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। शोभायात्रा के पश्चात विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

पंथी नृत्य प्रतियोगिता के विजेता

पंथी नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न दलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रथम पुरस्कार: नवा अंजोर बालिका पंथी पार्टी, गिधौरी–मोहतरा

द्वितीय पुरस्कार: आंचल बालिका पंथी पार्टी, देवरबोड, बिलाईगढ़

तृतीय पुरस्कार: बालिका पंथी पार्टी, कोट, सरसीवां

चतुर्थ पुरस्कार: सत्य प्रकाश पंथी पार्टी, झरप

पंचम पुरस्कार: बालिका पंथी पार्टी, बछौरड़ीह

मंगल भजन प्रतियोगिता

मंगल भजन प्रतियोगिता में बिलासपुर के शिव मिरी को प्रथम तथा नर्मदा बाई रात्रे को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर मीना सुपर शॉप की ओर से सभी विजेता पंथी पार्टियों को संविधान की पुस्तक भेंट की गई।

समारोह के सफल आयोजन पर आयोजक समिति और ग्रामवासियों ने सभी कलाकारों, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here