टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल का ट्रेलर लॉन्च

0
3240

मुंबई । अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और काजोल दोनों मिलकर नया शो होस्ट कर रही हैं। इस टॉक शो का नाम है ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’। आज इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। इसके ट्रेलर को देखकर आपको करण जौहर के शो कॉफी विद करण की याद आ जाएगी।

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में बॉलीवुड स्टार्स की दुनिया और उनकी फिल्मों की बातें होंगी। यहां वो फिल्म और अपने जीवन से जुड़ी कुछ मजेदार घटनाओं के बारे में बताते दिखाई देंगे। इसका ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कोई स्क्रिप्ट नहीं, कोई फिल्टर नहीं, वे बस बहुत मजे कर रहे हैं। नया टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देखें।”

इसके ट्रेलर में काजोल और ट्विंकल खन्ना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों अपने गेस्ट से मजेदार सवाल पूछती दिख रही हैं, जैसे कि सलमान खान से पूछा जाता है, “आप शो का प्रचार कैसे करेंगे?” तो सलमान खान ‘ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार’ कविता गाने लगते हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here