प्रदेश भर में आज से यातायात माह शुरू हुआ, जो तीस नवंबर तक चलेगा । इस दौरान सभी जिलों में यातायात और पुलिस विभागकी ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। वाराणसी, प्रयागराज,जौनपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया सहित विभिन्न जिलों में रैली, नुक्कड़ नाटक, चित्र औरक्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

























