विश्व क्षय दिवस पर पन्ना में टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित

0
92

पन्ना विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कलेक्टर ऊषा परमार ने जिला चिकित्सालय पन्ना के टीबी वार्ड में भर्ती मरीजों को पोषण आहार किट वितरित की।

कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर उनके उपचार में सहयोग करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना था।

इसके साथ ही पवई विकासखंड के टिकरिया गांव में टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जहां लोगों की जांच कर संभावित मरीजों की पहचान की गई।

जिला पंचायत सभागृह में रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उमराव सिंह मरावी, डॉ. नीरज जैन, डॉ. जीतेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, विकास श्रीवास्तव, राजेश आरख और रामू बाबू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समय पर जांच व इलाज कराने की अपील की है, ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ईसाई धर्म अपनाने पर खत्म होगा SC का दर्जा, नहीं मिलेगा एट्रोसिटी एक्ट का लाभ

 

CGPSC-2021: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फ़ैसला, चयनित अभ्यर्थियों को तुरंत नियुक्ति देने के निर्देश

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, अफवाहों पर न दें ध्यान: सुजाता शर्मा

शहडोल में 50 सरकारी विभागों पर 20 करोड़ का बिजली बिल बकाया

 

 

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here