‘कंगना बोलय रे’- भूमिका साहू और ओमेश प्रोजेक्ट की धमाकेदार जोड़ी लेकर आई है नया हिट गीत! 

0
638

रायपुर  छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक बार फिर धमाल मचाने जा रहा है नया गीत ‘कंगना बोलय रे’। इस गीत के बोल लिखे हैं-

अशोक तिवारी ने, जबकि अपनी मधुर आवाज़ से इसे सजाया है ओमेश प्रोजेक्ट और भूमिका साहू ने।
गीत का संगीत संयोजन किया है मनोज दीवान ने, और रिदम अरेंजमेंट संभाला है मनोज साहू ने।
वीडियो रिकार्डिंग का काम बादल सिंह ने किया है, वहीं डांस मूव्स को आकर्षक अंदाज़ देने का श्रेय जाता है कोरियोग्राफर संतोष पारधी को।

रिकॉर्डिंग Z सिरीज़ स्टूडियो, रायपुर में की गई है, जिसमें विशेष सहयोग रहा ललित अग्रवाल और दीप्तिरंजन साहू का।
इस गीत की प्रस्तुति भूमिका साहू यूट्यूब चैनल पर की जाएगी, जहाँ दर्शक इसे देखकर और सुनकर आनंद ले सकेंगे।

‘कंगना बोलय रे’ न केवल प्रेम, विरह और मिलन का संगम है, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मिठास से भरा एक नया संगीत अनुभव भी पेश करता है।

 देखे, सुने और छत्तीसगढ़ी संगीत के इस नए रंग का आनंद लें!

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here